भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राज्यसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर आयोजित कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई। बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मीडिया से रूबरू हुए।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधि दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आयोग के समक्ष पार्टी अपनी बात मजबूती से रख रही है और चर्चा के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।


दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार और यहां के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है। उनका आरोप है कि निष्पक्षता को लेकर कई बार सवाल खड़े हुए हैं, इसलिए कांग्रेस चुनाव आयोग के समक्ष अपनी चिंताओं को रख रही है।


बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।


बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता और प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर बहस तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।