छतरपुर। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना और सटीक घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ में जुटी है।



