भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां संगत के साथ मिलकर प्रकाश पर्व मनाया गया।
गुरु साहिब के चरणों में नवाया शीश, गुरु वाणी और कीर्तन का किया श्रवण
प्रकाश पर्व के अवसर पर हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने श्रद्धाभाव के साथ गुरु साहिब के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने गुरुद्वारे में बैठकर गुरु वाणी और कीर्तन का श्रवण किया तथा पूरे मध्य प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली, उन्नति और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें




कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे भी रहे उपस्थित
इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी डॉ. निशांत खरे भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा परिसर में पूरे समय आस्था, सेवा और भक्ति का वातावरण बना रहा, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाइयां दीं।










