छतरपुर, संदीप यादव| छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टटम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल यहाँ थ्रेशर मशीन चलाते समय एक युवक हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक की पहचान दिनेश कुशवाहा (25 वर्ष) पिता राजाराम कुशवाहा निवासी टटम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिनेश गांव में ही पावर हाउस के पास थ्रेशर मशीन चला रहा था, तभी अचानक वह ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की जद में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे स्थानीय स्तर पर दिखाया और फिर एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर युवक को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
थ्रेशर चलाते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा
00:00/01:25

Piyush Awasthi
14 जून 2026, 05:40 am IST
Piyush Awasthi14 जून 2026, 05:40 am IST
Latest News

पन्ना में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच टकराव:नेतृत्वकर्ता दिव्या अहिरवार और हिसाबी राजपूत को जेल भेजा, पुलिस ने अमित भटनागर को फरार बताया

इजरायली फ्लाइट सऊदी एयरपोर्ट पर हुई लैंड, हाईजैकिंग की आशंका से तेल अवीव का इनकार

टाटा संस की लिस्टिंग से निवेशकों की अपेक्षाओं और टाटा ट्रस्ट्स के परोपकारी उद्देश्यों के बीच हो सकता है टकराव : नोएल टाटा

मुख्य चुनाव आयुक्तके खिलाफ MP कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन:ग्वालियर में बैरिकेड्स तोड़ कलेक्टोरेट में घुसे कांग्रेसी; इंदौर में पुतला दहन और धक्का-मुक्की, देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

एशियन गेम्स 2026: लवलीना रोमांचक मुकाबले में नताल्या बोगदानोवा को हराकर फाइनल में पहुंचीं

कॉप के किरदार में नजर आएंगी शीना चौहान, फिल्म 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' के सफर को बताया शानदार

जब शम्मी कपूर नहीं पहुंचे थे नीला देवी की बर्थडे पार्टी में, बाद में जीवन भर करनी पड़ी 'भरपाई'

एशियन गेम्स: 'यह मेरे पिता का सपना था', गोल्ड मेडल जीतने के बाद बोलीं आर्चर चिकिथा तनिपार्थी

उज्जैन में फिल्मी अंदाज में वारदात:बिना नंबर की कार से युवती को ले गए युवक, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस; फिर सामने आया चौंकाने वाला वीडियो



