बागेश्वर धाम,रोहित पाठक। बागेश्वर धाम में प्रतिवर्ष अनेक भव्य धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख आयोजन महाशिवरात्रि का पावन पर्व होता है। इस अवसर पर बागेश्वर धाम समिति एवं महाराज श्री के सान्निध्य में सैकड़ों गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाता है,इस वर्ष 2 अप्रैल को भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक साथ 21,000 भक्त शामिल होंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।


महाआरती में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम समिति द्वारा एक QR कोड जारी किया गया है। इस QR कोड के माध्यम से पंजीकरण करने वाले भक्तों को ही महाआरती में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। पंजीकरण के दौरान भक्तों को अपना नाम, पता, आधार नंबर, ईमेल आईडी और देश से संबंधित सामान्य जानकारी भरकर सबमिट करना होगा ,यह पहली बार होगा जब हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम में इतने बड़े स्तर पर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 1.11.51 PM