Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारक्रिकेटभारत ने न्यूजीलैण्ड को पहले मैच में 48 रनों से हराया

भारत ने न्यूजीलैण्ड को पहले मैच में 48 रनों से हराया

Post Media
News Logo
Peptech Time
22 जनवरी 2026, 05:34 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज का शानदार शुरुआत किया है। बुधवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम, नागपुर में खेले गए पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के मुख्य हीरो युवा ओपनर अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने मात्र 35 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का T20 में सर्वोच्च स्कोर है। अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्हें रिंकू सिंह (नाबाद 44), कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और हार्दिक पंड्या (25) का मजबूत साथ मिला। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में कुल 14 छक्के लगाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, सूर्यकुमार यादव लगातार 23वीं T20 पारी में अर्धशतक से चूक गए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और काइल जैमिसन ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ग्लेन फिलिप्स ने एक छोर पर टिककर 78 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। मार्क चैपमन ने 39 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया—वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी।

मैच के दौरान एक चिंताजनक पल भी आया जब उप-कप्तान अक्षर पटेल 16वें ओवर में अपनी ही गेंद पर चोटिल हो गए। डेरिल मिचेल के शॉट को रोकते हुए गेंद उनकी स्पिन करने वाली उंगली पर लगी, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी चोट T20 विश्व कप की तैयारी कर रही टीम के लिए बड़ा झटका हो सकती है।

सीरीज का दूसरा T20 मैच 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अब लगातार जीत के साथ विश्व कप से पहले अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)