छतरपुर(संदीप यादव)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान टोरिया के पीछे रहने वाले रामदीन साहू पुत्र हरिराम साहू (36 वर्ष) सागर रोड पर फुलकी बेचने का काम करते थे। देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चौबे तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामदीन को तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन तथा चालक की तलाश कर रही है।
सड़क हादसे में फुलकी विक्रेता की मौत

Saurabh Shukla
11 मई 2026, 06:08 pm IST
Saurabh Shukla11 मई 2026, 06:08 pm IST



