Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशअशोकनगरकरीला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, माता जानकी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

करीला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, माता जानकी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 10:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अशोकनगर,ओम। अशोकनगर के करीला धाम में रंग पंचमी के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध मेले में इस वर्ष भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां स्थित माता जानकी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।


मेले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे और माता जानकी के दरबार में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।


करीला धाम की सबसे खास परंपरा राई नृत्य है। मान्यता है कि जिन भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है, वे माता के दरबार में राई नृत्य करवाकर आभार व्यक्त करते हैं। इसी परंपरा के चलते मेले में बड़ी संख्या में कलाकार रातभर राई नृत्य की प्रस्तुतियां देते हैं।


करीला धाम में स्थित माता जानकी मंदिर देश का अनोखा मंदिर माना जाता है, क्योंकि यहां भगवान राम के बिना केवल सीता माता की पूजा की जाती है। रंग पंचमी के अवसर पर लगने वाले इस मेले में इस बार करीब 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।


मेले को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)