Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरमानसिक प्रताडऩा से बुजुर्ग की सदमे में मौत, एसपी से शिकायत

मानसिक प्रताडऩा से बुजुर्ग की सदमे में मौत, एसपी से शिकायत

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 फ़रवरी 2026, 11:16 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(शिवम सोनी)। ग्रामीण इलाकों में आज भी कथित पंचायतों की मनमानी और सामाजिक दबाव की प्रथा जारी है। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचमपुर में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।


परिजनों का आरोप है कि हत्या के एक पुराने मामले में जेल से जमानत पर छूटने के बाद बुजुर्ग गणेशा अहिरवार को गांव में पंचायत बुलाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। पंचायत के नाम पर उनसे चार लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न चुकाने पर परिवार को गांव से बाहर निकालने की धमकी दी गई।


पीडि़ता विद्या पत्नी गनेशा अहिरवार निवासी ग्राम पंचमपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी 2026 को गांव के कुछ लोगों ने पंचायत लगाकर उनके घर पहुंचे और उनके पति गणेशा अहिरवार पर हत्या सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार द्वारा पंचायत द्वारा लगाए गए कथित धार्मिक अनुष्ठान और अन्य खर्च पूरे न कर पाने पर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया। इस प्रताडऩा से बुजुर्ग बुरी तरह आहत हो गए और उसी रात सदमे की स्थिति में उनकी मौत हो गई।


परिजनों ने आरोप लगाया कि सामाजिक दबाव और सदमे के चलते मौत के बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिससे जांच में बाधा उत्पन्न हुई। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)