चंदला, जीतेन्द्र तिवारी। बिहार राज्य में आयोजित ADC परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले धमना गांव के होनहार युवा का अपने गृह जिले पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
क्षेत्र में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि युवा की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इसके बाद उन्होंने खजुराहो स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

