छतरपुर, संतोष शिवहरे। मातगुवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपौराकला हाल निवासी चौका पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली एक गरीब मजदूर महिला ने हरिजन थाना कार्यालय पहुंचकर दबंगों द्वारा जमीन हड़पने और मारपीट करने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता धर्मी अहिरवार पत्नी भगवानदास अहिरवार ने आवेदन में बताया कि सागर रोड पर स्थित उसकी कीमती भूमि पर गांव के ही सुनील सोनी, सत्तू सोनी और बब्बू कुशवाहा की बुरी नीयत है। आरोपी आए दिन पीड़िता और उसके परिवार को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि सुनील सोनी कौड़ियों के दाम में पूरी जमीन उसके नाम करने का दबाव बना रहा है। इसी विवाद के चलते बीते 3 जुलाई 2026 को आरोपियों ने पीड़िता के कुएं पर आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारे और मारपीट की। दबंगों की इस प्रताड़ना से बुरी तरह डरी-सहमी पीड़ित महिला ने शुक्रवार (10 जुलाई) को पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी जान-माल की रक्षा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
दलित महिला के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान, पीड़िता ने हरिजन थाने में की शिकायत
00:00/01:45

Saurabh Shukla
9 सितंबर 2026, 04:19 pm IST
Saurabh Shukla9 सितंबर 2026, 04:19 pm IST
Latest News

MP पुलिस में धुंआधार तबादले:236 आरक्षक और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बदले, पीएचक्यू भोपाल ने जारी की सूची, स्वैच्छिक व प्रशासनिक आधार पर हुआ फेरबदल

गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

राज्य बोर्ड का बड़ा फैसला, सूखाग्रस्त 265 तालुकों के 10वीं-12वीं छात्रों से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क

कश्मीर घाटी में स्वास्थ्य विभाग के 3,190 पद रिक्त

बलूचिस्तान में 2026 के पहले छह महीनों में 507 जबरन गुमशुदगी, 150 लोगों की हत्या का दावा

ब्रॉन्ज जीतने के बाद मैंने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया: रेसलर सुनील कुमार

सभी भारतीय मुसलमान धर्म-परिवर्तित हैं, उनके पूर्वज भगवान राम और कृष्ण हैं : बाबा रामदेव

कुर्मी क्षत्रिय महासभा छात्रवाहिनी का विस्तार:प्रहलाद पटेल बने जिला मीडिया प्रभारी, गोवर्धन पटेल को सौंपी गई अध्यक्ष पद की कमान

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला


