Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहशौर्य और संस्कृति का संगम: जगनिक महोत्सव में छात्र की आल्हा गायकी ने बांधी समां

शौर्य और संस्कृति का संगम: जगनिक महोत्सव में छात्र की आल्हा गायकी ने बांधी समां

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 10:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह,दमोह जीतेंद्र यादव। हटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सकोर के स्टेडियम परिसर में मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन दमोह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जगनिक महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ योगीराज देवरहा बाबा सिद्ध आश्रम रनेह के स्वामी अन्नताचार्य अमृत जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोजन संरक्षक डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया एवं युवराज कुसमरिया की ओर से स्वामी जी का स्वागत किया गया।



स्वामी अन्नताचार्य अमृत जी महाराज ने अपने संबोधन में सकोर गांव की महिमा और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय-समय पर अनेक स्थान जागृत होते हैं। पूर्व में जो राजाओं की भव्य इमारतें थीं, वे आज खंडहर बन चुकी हैं। सकोर के ऐतिहासिक महत्व का पता तब चला जब श्री कुसमरिया को 12 वर्ष की आयु में स्वर्ण मुद्राएं प्राप्त हुईं, जिन्हें उन्होंने ईमानदारी से सरकारी कोष में जमा कराया। ये मुद्राएं आज नागपुर में सुरक्षित हैं। यदि उस समय लालच आ जाता तो संभवतः इस स्थान के ऐतिहासिक महत्व का पता ही नहीं चलता।



स्वामी जी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के संदर्भ में न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण प्राचीन साक्ष्यों, शिलालेखों और प्रमाणों के आधार पर ही संभव हो पाया। उन्होंने आल्हा-ऊदल के प्रसंगों का वर्णन करते हुए बुंदेलखंड में उनकी वीरता, महाकवि जगनिक की ओजस्वी रचनाओं और इतिहास में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।



स्वामी जी ने कहा कि कुसमरिया परिवार द्वारा इतिहास को खोजने और सहेजने का कार्य सराहनीय है और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास होते रहेंगे, जिससे हमारा इतिहास अजर-अमर बना रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गुढ़ा स्कूल के कक्षा तीसरी के छात्र भागवत पटेल की आल्हा खंड की प्रभावशाली प्रस्तुति रही, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए छात्र को सम्मानित किया गया।



इसके अलावा मंच पर ग्राम पंचायत वर्धा की ऐतिहासिक रामलीला सहित विभिन्न संगीत मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर पटेल, ग्राम पंचायत निवास के सरपंच सावन सिंह राजपूत, युवराज कुसमरिया, जयराज कुसमरिया, सचिन शुक्ला, सुरेश पटेल, जयंत पटेल सहित आयोजन समिति से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)