बड़ामलहरा, लोकेन्द्र सिंह। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज पुलिस चौकी में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और सब्बल चलने से 7 लोग घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, महाराजगंज निवासी बबलू लखेरे (52), परशुराम लखेरा (60), बाबू लखेरे (27), भूपेंद्र लखेरा (17) और मालती (45) एक पक्ष से घायल हुए हैं।


वहीं दूसरे पक्ष से घनश्याम लखेरा (65), राजेश (45), कालीचरण (35) और रौशनी (40) घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आज अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे और सब्बल चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।