खजुराहो,सतेंद्र सिंह। खजुराहो के राजनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खजवा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसका ही चाचा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना 27 मार्च की रात की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी रोहित रैकवार, जो अचनार का निवासी है, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहीं पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से ही मोबाइल पर लड़की को धमकाता था और परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।
पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी और नाबालिग की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

