छतरपुर। शहर के व्यस्ततम कॉलेज तिराहा क्षेत्र में देर रात अज्ञात विवाद के चलते देर रात खुलेआम गोलियां चलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समोसे की दुकान संचालित करने वाली महिला मुनमुन चौरसिया को निशाना बनाकर करीब 3 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली पास खड़े एक व्यक्ति के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय चर्चाओं के अनुसार फायरिंग का आरोप शहर के ही एक व्य​क्ति पर लग रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए मामले की गहन जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।