महाराष्ट्र, रोहित पाठक। महाराष्ट्र में नवरात्रि के समय आयोजित गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP) की अपील का खुलकर समर्थन किया है।


महाराष्ट्र में नवरात्रि के गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर प्रतिबंध के मामले में बयानबाजी का सिलसिला जारी है। नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने के विश्व हिंदू परिषद (VHP) के आह्वान किया ,

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम

मुंबई में बागेश्वर महाराज ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि नवरात्रि का त्योहार सभी को मनाना चाहिए। यह सनातन का त्योहार है। उन्होंने आगे कहा, "इस्लाम धर्म में मूर्ति पूजन वर्जित है, हमारे यहां दुर्गा पूजा और गरबा उत्सव मूर्ति पूजन का त्योहार है।"

तो मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान पीएम मोदी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं उन्होंने कहा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री को उनके 76 वें जन्मदिन पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वह लंबी और खुशहाल जिंदगी जिएं और खुशी-खुशी देश का कामकाज संभालें, ताकि हम सभी भारतीय और हमारा भारत सुरक्षित रहे।"