नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जाएगा, जबकि मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। 3 अप्रैल को तापमान अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया जाएगा। 4 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन इस दिन दोपहर और शाम के समय तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, 5 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा, जहां तापमान 33/18 डिग्री के आसपास रहेगा और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 6 अप्रैल को भी तापमान में और गिरावट (33/17 डिग्री) दर्ज की जा सकती है।
मौसम में इस बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो पहले की तुलना में राहत देने वाला है। उदाहरण के तौर पर नोएडा सेक्टर-62 में एक्यूआई 129, सेक्टर-125 में 161, सेक्टर-1 में 182 और सेक्टर-116 में 177 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 123 से 249 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें आनंद विहार 230 और चांदनी चौक 249 के साथ खराब श्रेणी में रहे।
हालांकि, ग्रेटर नोएडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 199 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 328 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाली बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है, लेकिन फिलहाल लोगों को खराब एक्यूआई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट
00:00/03:23

Saurabh Shukla
18 सितंबर 2026, 07:19 pm IST
Saurabh Shukla18 सितंबर 2026, 07:19 pm IST
Latest News

एशियन गेम्स: राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, खेल मंत्री, यूपी सीएम ने भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम को गोल्ड जीतने पर बधाई दी

तमिलनाडु के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

भारत में 'एप्पल पे' की हुई एंट्री, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प

'कट' बोलते ही नॉर्मल हो जाती हूं, इमोशन को साथ नहीं रखती: परिणीति चोपड़ा

ट्रंप और बड़ी टेक कंपनियों ने 'सुपर इंटेलिजेंस' समझौते पर किए हस्ताक्षर, एआई की जगह लिखा जाएगा एसआई

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड जीता, फाइनल में चीन को हराया

भारतीय-अमेरिकी लॉमेकर्स ने एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की मांग की

राजस्थान: करौली में पुलिस और आमजन ने लगाई फिटनेस की दौड़, खिलाड़ी भी हुए शामिल

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




