टीकमगढ़/लिधौरा, सोनू विश्वकर्मा। बम्होरी खास गांव में रविवार को आबकारी शराब दुकान के विरोध में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में रखी शराब को नष्ट कर दिया और वहां मौजूद अन्य सामान में आग लगा दी। इस दौरान दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।


बताया जा रहा है कि ग्रामीण शराब दुकान को लेकर लंबे समय से नाराज थे और इसी विरोध के चलते रविवार को बड़ी संख्या में लोग दुकान पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मारपीट और आगजनी के मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।