सतना, सजल रजक। सतना में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। शहर के धवारी गली नंबर-1 के पास एक मकान में धर्मांतरण कराए जाने के आरोप के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। मामले में फरियादी आशा चौधरी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के तहत रामनरेश, द्रौपदी और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल, पूरा मामला सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धवारी गली नंबर-1 के पास का है। रविवार सुबह एक मकान में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।


घटना के बाद फरियादी आशा चौधरी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के तहत रामनरेश, द्रौपदी एवं अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


वहीं, मामले में फरियादी आशा चौधरी का भी बयान सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। धर्मांतरण को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


सतना के धवारी क्षेत्र में कथित धर्मांतरण को लेकर हुए इस विवाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।