सतना, अंबिका केशरी। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी अंचल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परसमनिया चौकी क्षेत्र के बिचवा गांव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बकरियों के झुंड में वाहन चढ़ा दिया, जिससे करीब एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब बकरियों का झुंड गांव के पास सड़क किनारे चर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने अचानक झुंड में घुसते हुए कई बकरियों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कई बकरियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परसमनिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृत और घायल बकरियों का पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया है कि मृत और घायल बकरियां गांव के पशुपालक बहोरी पाल, कमलेश पाल और विजय कोल की थीं। पुलिस मामले पर अंग्रिम कारवाही कर रही है।
अज्ञात वाहन ने बकरियों के झुंड को कुचला, एक दर्जन की मौत, कई घायल
00:00/01:52

Saurabh Shukla
6 अक्टूबर 2026, 08:49 pm IST
Saurabh Shukla6 अक्टूबर 2026, 08:49 pm IST
Latest News

हमारे पास चार बड़े मौके थे, मैच का नतीजा बहुत अलग हो सकता था: माइकल कैरिक

पुजारा ने ईशान किशन की बल्लेबाजी को सराहा, बोले-टीम के लिए बखूबी निभा रहे अपना रोल

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

'वीजा न मिलने के कारण भारत के हाथ से निकले गोल्ड मेडल', डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने की अमेरिकी दूतावास की आलोचना

माइकल ब्लूमबर्ग का विजन भारत के लिए भी अहम; राष्ट्र निर्माण में पूंजी, सुशासन और क्रियान्वयन जरूरी: गौतम अदाणी

श्रेयस ने परिपक्वता दिखाई, अभिषेक अपना गेम अब बेहतर समझ रहे हैं: चेतेश्वर पुजारा

कुणाल खेमू की बहन ने 'हनुमान अंश' के गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोहा ने की तारीफ

भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे, किसी बड़ी बाधा की आशंका नहीं : पीयूष गोयल




