भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों की नई सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से राज्य के 5 जिलों में जिला अध्यक्ष और एक जिले में जिला महामंत्री की घोषणा की गई है।
जारी की गई इस आधिकारिक सूची में आगर, नरसिंहपुर, सिंगरौली, आलीराजपुर और राजगढ़ जिलों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस सूची के सामने आने के बाद छतरपुर जिले के कार्यकर्ताओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। बहुत दिनों से इस बात का इंतजार हो रहा है कि छतरपुर जिले के नाम की भी घोषणा की जाएगी, लेकिन ताजा जारी हुई इस लिस्ट में भी छतरपुर का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नई नियुक्तियों के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
इन जिलों में हुई नई नियुक्तियां: भाजयुमो प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी पत्र (दिनांक 20-11-2026) के मुताबिक, विभिन्न जिलों में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- आगर: अभिजीत बजाज (जिला अध्यक्ष)
- नरसिंहपुर: अभिषेक रघुवंशी (जिला अध्यक्ष) एवं प्रदीप लोधी (जिला महामंत्री)
- सिंगरौली: लालबाबु बैश्य (जिला अध्यक्ष)
- आलीराजपुर: रोशन पचाया (जिला अध्यक्ष)
- राजगढ़: अजय ठाकुर (जिला अध्यक्ष)
इस नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व और सभी संभाग व जिला प्रभारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।

















