छतरपुर/बारीगढ़। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में नगर परिषद बारीगढ़ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-1 स्थित तालाब में गहरीकरण, घाट निर्माण तथा वृक्षारोपण का कार्य कराया गया। वहीं वार्ड क्रमांक-11 स्थित आदि कुमारी माता मंदिर के पास बने प्राचीन कुंड की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार भी कराया गया। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के पार्कों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण का कार्य लगातार जारी है।


अभियान के दौरान जल संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की सहभागिता भी रही। इस अवसर पर सीएमओ अजय अग्रिहोत्री, उपयंत्री धीरेन्द्र तोमर, नगर परिषद का स्टाफ, पार्षदगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।