छतरपुर, संजय अवस्थी। 1 मार्च को आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव की होने वाली सभा को लेकर प्रशासनिक अनुमति अब तक प्राप्त नहीं हुई है। इस मुद्दे पर प्रशासनिक स्तर पर सस्पेंस बना हुआ है, जबकि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे हुए है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।


छतरपुर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभा के लिए परमिशन अभी तक स्वीकृत नहीं की गई है। दामोदर यादव की इस संकल्प यात्रा या रैली को लेकर जिले में पहले से ही विरोध और समर्थन की आवाजें उठ रही हैं। विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, जिसके चलते स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।


पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और कमेंट्स पर सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि सामाजिक सौहार्द बिगड़े नहीं।