दुबई। विमेंस एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत की शेफाली वर्मा और श्री चरणी के साथ-साथ श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू को सितंबर 2026 के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' के लिए नामित किया गया है। वहीं, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद, भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सितंबर के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

शेफाली के लिए भारत की ओपनिंग बैटिंग लाइन-अप में यह महीना बहुत शानदार रहा। उन्होंने सात टी20 मैचों में 72 की औसत और 184.61 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और 13 की औसत से छह विकेट लिए। वह विमेंस एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं और पांच पारियों में 236 रन बनाए।

वहीं, श्री चरणी गेंदबाजी में भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरीं। बाएं हाथ की स्पिनर ने सितंबर में सात टी20 मुकाबलों में 18 विकेट चटकाए। श्री चरणी ने भारत के सफल एशिया कप अभियान के दौरान 12 विकेट लिए, जबकि एशियन गेम्स 2026 में 8 शिकार किए।

श्रीलंकाई कप्तान अथापथु ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए महिला एशिया कप के सेमीफाइनल और फिर एशियन गेम्स के फाइनल तक पहुंची। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने सात टी20 मुकाबलों में 37.66 के औसत से 226 रन बनाए। इसके अलावा, 6.08 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट भी लिए।

पुरुष खिलाड़ियों की बात करें, तो अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के दौरान अभिषेक ने 76.33 की औसत से 229 रन बनाए। उन्होंने दिल्ली में खेले गए पहले मैच में 32 गेंदों पर 82 रन बनाकर जबरदस्त वापसी की। अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 157 रन का लक्ष्य 38 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

इसके बाद उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में 19 गेंदों पर 39 रन बनाए और फिर तीसरे मैच में सीरीज की सबसे यादगार पारी खेली। अभिषेक ने सिर्फ 45 गेंदों पर 108 रन बनाए और 30 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो किसी 'फुल मेंबर' देश के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी20 सेंचुरी थी। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था।

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा, जिसमें उन्होंने वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलीं। गिल ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 110 रन की पारी खेली, जबकि गुवाहाटी में नाबाद 223 रन बनाए। दोनों मुकाबले भारत ने जीते और सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

वहीं, सिकंदर रजा का नॉमिनेशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई प्रभावशाली प्रदर्शनों के बाद आया है, भले ही जिम्बाब्वे तीन मैचों की वनडे सीरीज हार गया। नंबर 2 वनडे ऑल-राउंडर ने पहले मैच में अहम भूमिका निभाई और जिम्बाब्वे को तब संभाला जब लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के चार विकेट गिर चुके थे। उन्होंने 57 रन बनाए और क्रेग इर्विन के साथ 98 रनों की साझेदारी की।

रजा ने दूसरे वनडे में 45 गेंदों पर 45 रन बनाए और फिर सीरीज के आखिरी मैच में भी अहम योगदान दिया। जब जिम्बाब्वे के विकेट गिर रहे थे और रजा 29वें ओवर में क्रीज पर आए, तो उन्होंने 72 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाकर अपनी टीम को 271/8 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की