छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर परिषद गढ़ीमलहरा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित क्षेत्र का विस्तार करना रहा।


नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी साजिदा कुरैशी के निर्देशन में नगर परिषद के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके नियमित संरक्षण एवं रखरखाव का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम में ओमप्रकाश पाठक, हृदेश शर्मा, जित्तू चौरसिया, कृष्णकांत चौरसिया, राजाराम माली, राजेश चौरसिया सहित नगर परिषद के सफाई मित्र एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।