छतरपुर, सुबोध त्रिपाठी। छतरपुर जिले के ग्राम ढौंढ़न-पल्कौहां ग्राम में केन-बेतवा लिंक परियोजना स्थल पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां आज दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
कल की हिंसा के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को देखते ही ग्रामीण फिर आक्रोशित हो गए और हमला बोल दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसपी आदित्य पटले भारी पुलिस बल के साथ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस प्रशासन उपद्रवियों पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है



