दमोह, राजेन्द्र तिवारी। दमोह जिला जेल परिसर में नवनिर्मित डबल स्टोरी बैरक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में दमोह के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह और विधायक जयंत मलैया भी मौजूद रहे। गुरुवार को मंत्रीगणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला जेल का भ्रमण किया। उन्होंने जेल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए और विजिटर बुक में अपने विचार भी दर्ज किए। जिला जेल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्रीगणों ने कहा कि जिला जेल में नई डबल स्टोरी बैरक के शुभारंभ से बंदियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और जेल सुधार सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को गति मिलेगी।