भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से उनके कार्यालय में पुष्प-गुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शहरी विकास, आवास योजनाओं और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चल रही शहरी विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर केंद्र सरकार के सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में नगरीय सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।