भोपाल, जीतेंद्र यादव। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के भिंड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई सैकड़ों वाहनों की रैली संगठन के लिए भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि ऊर्जा बचत को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बावजूद वाहन रैली निकालने को प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लिया।


bjpmadhypradeshchindwada


सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा संगठन ने इस मामले को अनुशासनहीनता से जोड़ते हुए कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया गया। किसान मोर्चा की रैली के बाद भाजपा संगठन की ओर से यह बड़ा एक्शन माना जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संगठनात्मक अनुशासन और नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भिंड में आयोजित इस वाहन रैली के बाद प्रदेश संगठन की कार्रवाई अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।