भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, नए एयर रूट और विमानन सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किए जाने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की अपेक्षा जताई। मुलाकात के दौरान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

