Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालरामेश्वर शर्मा का तीखा बयान: 'बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ और धर्मांतरण करने वालों के लिए अब जेल नहीं, कुछ और चाहिए

रामेश्वर शर्मा का तीखा बयान: 'बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ और धर्मांतरण करने वालों के लिए अब जेल नहीं, कुछ और चाहिए

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 07:27 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेन्द्र यादव । रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लव जिहादी अपराधियों के पैर तोड़े जाने चाहिए और इनके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस तरह के अपराधों में महिलाओं की संलिप्तता भी बढ़ रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कई जगहों पर केरल फाइल्स जैसी स्थिति बनने की कोशिश की जा रही है।


विधायक ने कहा कि लड़का हो या लड़की, हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर, ब्लैकमेल कर गलत धंधे में धकेलना और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इसके लिए कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका से अपील की कि ऐसे अपराधियों को जमानत देना बंद किया जाए और उन्हें ऐसी सजा मिले जैसी मौत की सजा होती है।


भोपाल मास्टर प्लान पर बयान
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मास्टर प्लान और विकास की योजना पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।


उन्होंने कहा कि भोपाल के मास्टर प्लान में मंडीदीप, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और रायसेन जैसे आसपास के क्षेत्रों के विकास पर भी विचार किया जा रहा है। महानगरीय स्वरूप में ऐसी योजना प्रस्तुत की जाएगी, जिससे भोपाल के आसपास के जिलों को भी सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)