सतना, सजल कुमार रजक। मध्य प्रदेश के सतना शहर स्थित प्रतिष्ठित जेपी सिनेमा में इन दिनों 'रामायण' फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की अलौकिक और पावन जीवनगाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत होते देखने के लिए सिनेमाघर में हर शो के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म का भव्य फिल्मांकन, प्रभावशाली दृश्य और कालजयी कथानक हर वर्ग के दर्शकों को गहराई से आकर्षित कर रहे हैं। विशेषकर परिवार, बुजुर्ग और युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति और आस्था के इस भव्य स्वरूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में थियेटर पहुंच रहे हैं।

फिल्म की लोकप्रियता के साथ-साथ जेपी सिनेमा का शानदार आंतरिक परिवेश और विश्वस्तरीय सुविधाएं भी शहरवासियों के बीच खासी चर्चा और सराहना का विषय बनी हुई हैं। सिनेमाघर में दर्शकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई आरामदायक सिटिंग व्यवस्था, आधुनिक 4K प्रोजेक्शन तकनीक और डॉल्बी डिजिटल साउंड की जबर्दस्त गूंज ने दर्शकों के फिल्म देखने के अनुभव को कई गुना बेहतर बना दिया है। सिनेप्रेमियों का कहना है कि बेहतरीन साउंड और पिक्चर क्वालिटी के कारण फिल्म के दृश्य सीधे दिल को छू जाते हैं।

'रामायण' फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही जेपी सिनेमा विंध्य अंचल के सबसे आधुनिक और पसंदीदा मनोरंजन केंद्रों में तेजी से शुमार हो चुका है। सप्ताहांत (वीकेंड) और छुट्टियों के दिनों में पूरे परिवार अथवा दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह सिनेमाघर सतना के नागरिकों की पहली पसंद बन गया है। परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और बेहतर खान-पान की सुविधाओं के चलते दर्शकों को एक सुरक्षित और सुखद पारिवारिक माहौल मिल रहा है, जिससे यहां दर्शकों की आमद लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।