भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जनार्दन मिश्रा के हालिया बयान को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनार्दन मिश्रा कोई मनगढंत बात नहीं कह रहे, बल्कि वे प्रदेश के किसानों की वास्तविक स्थिति और उनका आंखों देखा हाल बयां कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें




कांग्रेस नेता ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों को काम नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सरकार अपनी जिम्मेदारियां निभाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपना काम सही ढंग से कर रही होती, तो आज किसान बेहाल नहीं होते और उन्हें रोजगार मिल रहा होता।
मुकेश नायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसानों के पास काम होता, तो वे बीड़ी पीते, ताश खेलते और चड्डी पहनकर घूमने को मजबूर क्यों होते? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के हितों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और बदहाली का माहौल है।
















