दमोह/हटा, सुदीप नगरिया। दमोह जिले के गैसाबाद में व्यारमा नदी पर नवनिर्मित पुल के शुरू होने के बाद क्षेत्र में आवागमन की व्यवस्था सुचारू हो गई है। गुरुवार को हटा विधायक उमा देवी खटीक ने मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी, शैलेष पटैल एवं रणधीर दाहिया ,मुकेश पटैल, जितेंद्र चौरसिया के साथ पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पुल की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया। विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस पुल के पूर्ण रूप से चालू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पुल के शुरू होने से गैसाबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा दमोह और पन्ना जिलों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा। क्षेत्रवासियों ने भी पुल चालू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार जताया।




