छतरपुर, शिवम सोनी। रविवार को हनुमान टौरिया के पीछे स्थित आरंभ मैरिज गार्डन में जिला कुशवाहा समाज के तत्वावधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ अभियंता परशुराम कुशवाहा एवं डॉ. संजय कुमार मौर्य उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन भी समारोह में शामिल हुए। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।


जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुशवाहा ने कहा कि जिला कुशवाहा समाज द्वारा समय-समय पर प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं। इसका उद्देश्य समाज के बच्चों को प्रोत्साहन देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज के बच्चे नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकते हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।