बीजिंग। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त तक चीन में प्रमुख औद्योगिक उद्यमों का कुल लाभ 52 खरब 71 अरब 98 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 15.7 प्रतिशत की वृद्धि है।
तीन प्रमुख क्षेत्रों को देखें तो, जनवरी से अगस्त तक खनन उद्योग के मुनाफे में 35.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, विनिर्माण उद्योग के मुनाफे में 17.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि बिजली, ताप, गैस और जल के उत्पादन और आपूर्ति में मुनाफे में 12.0 प्रतिशत की कमी आई।
अगस्त में, पिछले वर्ष की इसी अवधि के उच्च आधार से प्रभावित होकर, प्रमुख औद्योगिक उद्यमों की लाभ वृद्धि दर धीमी हो गई और इसमें वार्षिक आधार पर 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इसके साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने लाभ वृद्धि को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा दिया है। उच्च तकनीक विनिर्माण की अग्रणी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
जनवरी से अगस्त तक, प्रमुख औद्योगिक उद्यमों का परिचालन लाभ मार्जिन 5.66 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.44 प्रतिशत अंक अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)












