Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरमंदसौर में गौवंश अवशेष मिलने पर आक्रोश: विहिप, बजरंग दल ने बुलाया नगर बंद, मिला-जुला असर

मंदसौर में गौवंश अवशेष मिलने पर आक्रोश: विहिप, बजरंग दल ने बुलाया नगर बंद, मिला-जुला असर

Post Media
News Logo
Peptech Time
7 फ़रवरी 2026, 05:43 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर, ललित शंकर धाकड़ - मंदसौर शहर में लगातार गौवंश के अवशेष मिलने की घटनाओं से हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। गौ तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल तथा सर्व सनातन हिंदू समाज ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आज शनिवार को सुबह से दोपहर 2 बजे तक मंदसौर नगर बंद का आव्हान किया है।


कार्यकर्ता सड़कों पर निकलकर बंद करवा रहे हैं, जिसका असर मिला-जुला दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में दुकानें बंद हैं, जबकि कुछ जगहों पर सामान्य गतिविधियां जारी हैं। संगठनों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से यह बंद आयोजित किया है, जिसमें गौमाता की रक्षा, कानून-व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।


गौरतलब है कि दो दिन पूर्व (लगभग 5 फरवरी को) शहर के नयापुरा मार्ग से सटे जीवागंज क्षेत्र में मंजू श्री साड़ी सेंटर के पास गौवंश का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष मिले थे। इससे पहले भी कुछ दिनों पहले बायपास या अन्य क्षेत्र में ऐसी घटना हुई थी, जिसके विरोध में जमकर प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन लगातार घटनाओं से असंतोष बढ़ गया।


इसके विरोध में गुरुवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने नयापुरा रोड पर चक्काजाम किया, रैली निकाली और कोतवाली पर ज्ञापन सौंपा था। संगठनों का कहना है कि यदि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)