भोपाल। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए प्रदेश के 20 जिलों के लिए जिला संयोजकों की आधिकारिक नियुक्तियां जारी कर दी हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल द्वारा जारी इस आदेश के तहत विभिन्न जिलों में प्रमुख दायित्व सौंपे गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक बैतूल से राजा साहू, बालाघाट से दिलीप कारड़ा, सिवनी से आशीष अग्रवाल, छिंदवाड़ा से अरुण शर्मा और पांढुर्णा से मदन साहू को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड अंचल में उज्जैन नगर की जिम्मेदारी संजय जैन (मिलन), इंदौर ग्रामीण से सुदर्शन जैन, झाबुआ से संदीप मण्डोत, खरगोन (महेश्वर) से खेमराज जैन, दमोह से जुगल अग्रवाल तथा सागर से सुरेन्द्र जैन को सौंपी गई है।
इसी क्रम में चंबल, विंध्य और मध्य क्षेत्र के तहत मुरैना से रवि सोनी, विदिशा से विपिन तिवारी, रायसेन से दीपक माहेश्वरी, छतरपुर से संदीप टिकरिया, भिंड से ओम प्रकाश अग्रवाल (बाबूजी), सीधी से कमल कामदार, सतना से ओमप्रकाश केशरवानी, श्योपुर से राजेंद्र मित्तल और नरसिंहपुर से मुकेश सिंघई को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस संगठनात्मक नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देव सहित वरिष्ठ नेताओं को भी प्रेषित की गई है। इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर में व्यापारी वर्ग के बीच संगठन की पकड़ को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाना है।
देखिए पूरी सूची

















