सागर/शाहगढ़, पुष्पेन्द्र यादव । विगत रात्रि सागर जिले के शाहगढ़ अंतर्गत छोटे बंधा (बीला बांध) के समीप वन विभाग की टीम सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। इसी कार्रवाई के दौरान असामाजिक तत्वों और अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए अचानक वन विभाग के अमले पर हमला कर दिया।

अचानक हुए इस जानलेवा हमले में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी और वनकर्मी नारायण पलया गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद दोनों कर्मचारियों को तुरंत शाहगढ़ से स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।