सतना,अंबिका केशरी । सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत ने तीन यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया। रायपुर से लखनऊ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के भीतर डांस कर रील बनाना उन्हें भारी पड़ गया। आरपीएफ ने सहयात्रियों की शिकायत के आधार पर तीनों अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह घटना गुरुवार की रात ट्रेन संख्या 12536 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-1 के थर्ड एसी कोच की बर्थ नंबर 16 में हुई। बताया गया है कि ट्रेन के सतना पहुंचने से कुछ देर पहले, करीब रात 9 बजे, एक युवक ने रेलवे की चादर सिर पर ओढ़कर कोच के बीचों-बीच गाने की धुन पर डांस करना शुरू कर दिया। उसके साथ मौजूद महिलाएं मोबाइल से वीडियो बनाती रहीं। कुछ ही देर में दो अन्य युवक भी उसी चादर को ओढ़कर डांस में शामिल हो गए। करीब दो मिनट तक तीनों युवक एक ही चादर ओढ़कर नाचते रहे और इस दौरान कोच के बीच का रास्ता भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया। इससे अन्य यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई और कोच में बैठे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। कोच में मौजूद कुछ यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और शुक्रवार 13 मार्च को रेलवे अधिकारियों को इसकी शिकायत भेज दी। शिकायत में बताया गया कि युवकों की हरकत से कोच का रास्ता रुक गया और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। उस समय कोच में लगभग आठ से दस लोगों का एक परिवार भी यात्रा कर रहा था। आरपीएफ पोस्ट सतना के प्रभारी वीके यादव ने बताया कि शुक्रवार को यह वीडियो उनके पास पहुंचा। प्रारंभिक जांच में डांस अश्लील नहीं पाया गया, लेकिन यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन या स्टेशन परिसर में इस तरह रील बनाकर यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चलती ट्रेन में डांस कर रील बनाना पड़ा भारी, तीन अज्ञात यात्रियों पर केस दर्ज
00:00/03:00

Saurabh Shukla
22 सितंबर 2026, 10:16 pm IST
Saurabh Shukla22 सितंबर 2026, 10:16 pm IST
Latest News

पीएम मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

एनएसडीएफ और साई ने इंडियन ऑयल के साथ की साझेदारी, भारत में बॉक्सिंग टैलेंट को निखारने पर होगा फोकस

आयुर्वेद के 'अमृत': लौंग से ज्वार तक, सेहत के लिए वरदान भगवती को प्रिय ये चीजें

सेबी ने बिना नए दस्तावेज जमा किए आईपीओ के इश्यू साइज में बदलाव की छूट मार्च 2027 तक बढ़ाई

नई तकनीक से डाई-दूषित अपशिष्ट जल के उपचार के लिए पर्यावरण का अनुकूलन

हार टालने में सफल अफगानिस्तान, ड्रॉ रहा बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच

पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला बनेंगे विद्यालय, प्रार्थना सभा में होगी ई-वेस्ट पर प्रश्नोत्तरी और गतिविधियां

प्रोफेसर लालू दास बने डब्ल्यूबीबीएसई के नए अध्यक्ष, माध्यमिक बोर्ड की नई एड-हॉक कमेटी का गठन

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया



