भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 137 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश के तहत छतरपुर जिले से जुड़े कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं।

पूरी सूची


छतरपुर जिले से संबंधित प्रमुख फेरबदल:

  • लेखराज मीना (भा.पु.से.): वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), जिला छतरपुर के पद पर पदस्थ लेखराज मीना का तबादला रतलाम जिले के एस.डी.ओ.पी. सैलाना के पद पर किया गया है।
  • प्रकाश मिश्रा (उ.पु.अ.): वर्तमान में एस.डी.ओ.पी. रहली (सागर) के पद पर कार्यरत प्रकाश मिश्रा को एस.डी.ओ.पी. बड़ामलहरा, छतरपुर नियुक्त किया गया है।
  • रोहित सिंह अलावा (उ.पु.अ.): एस.डी.ओ.पी. बड़ामलहरा (छतरपुर) के पद से स्थानांतरित कर इन्हें एस.डी.ओ.पी. बड़वानी बनाया गया है।
  • नितेश पटेल (उ.पु.अ.): पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक नितेश पटेल को एस.डी.ओ.पी. लवकुशनगर, छतरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • नवीन दुबे (उ.पु.अ.): एस.डी.ओ.पी. लवकुशनगर (छतरपुर) के पद पर पदस्थ नवीन दुबे का तबादला करते हुए उन्हें एस.डी.ओ.पी. गुनौर, पन्ना पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।