छतरपुर, संतोष शिवहरे। लवकुशनगर-छतरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित डुमरा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में हो रही घोर लापरवाही और अत्यधिक देरी को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपकर जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई है। सौंपे गए पत्र के अनुसार, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी ओवरब्रिज का कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते इस मुख्य मार्ग को लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और आपातकालीन स्थिति में गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही सुगम रास्ता न होने से स्थानीय कृषि कार्य भी ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मुख्य मार्ग बंद करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा न तो किसी सुरक्षित वैकल्पिक या अस्थाई रास्ते की व्यवस्था की गई है और न ही संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कोई स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले 7 दिनों के भीतर निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करने की निश्चित समय सीमा घोषित नहीं की गई और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग नहीं खोला गया, तो वे उग्र जन-आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
Reels
Special Stories

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अमेरिका के मूल सिद्धांतों में ही पीछे हटना नहीं, सीमाओं से बाहर विस्तार करना: रूबियो

शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे

पीटी उषा की आईओए चुनावों से पहले मुश्किल बढ़ी, आईएचएआई प्रतिनिधि के तौर पर नामांकन से विवाद

बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन

शी और पुतिन से परमाणु हथियारों में कटौती पर बात करना चाहते हैं ट्रंप

इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

राजस्थान पंचायत चुनावः मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान की अपील की







