सतना,अंबिका केशरी। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
मजिस्ट्रेट चेकिंग: 64 वाहनों पर हुआ चालान, बचने के प्रयास में बुलेट चालक ने आरक्षक को मारी टक्कर
00:00/02:30

Saurabh Shukla
9 अक्टूबर 2026, 08:18 pm IST
Saurabh Shukla9 अक्टूबर 2026, 08:18 pm IST
Latest News

पीएम मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

एनएसडीएफ और साई ने इंडियन ऑयल के साथ की साझेदारी, भारत में बॉक्सिंग टैलेंट को निखारने पर होगा फोकस

आयुर्वेद के 'अमृत': लौंग से ज्वार तक, सेहत के लिए वरदान भगवती को प्रिय ये चीजें

सेबी ने बिना नए दस्तावेज जमा किए आईपीओ के इश्यू साइज में बदलाव की छूट मार्च 2027 तक बढ़ाई

नई तकनीक से डाई-दूषित अपशिष्ट जल के उपचार के लिए पर्यावरण का अनुकूलन

हार टालने में सफल अफगानिस्तान, ड्रॉ रहा बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच

पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला बनेंगे विद्यालय, प्रार्थना सभा में होगी ई-वेस्ट पर प्रश्नोत्तरी और गतिविधियां

प्रोफेसर लालू दास बने डब्ल्यूबीबीएसई के नए अध्यक्ष, माध्यमिक बोर्ड की नई एड-हॉक कमेटी का गठन

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया



