छतरपुर (रोहित पाठक)। बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ आश्रम में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, क्रिएटर, ब्लॉगर से एक विशेष ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो कि कल 10 जून को होगा। इस कार्यक्रम में बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देशभर से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। बुधवार को दोपहर 1 बजे होने वाले इस आयोजन के लिए मानसरोवर के राम दरबार का स्थान आरक्षित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बागेश्वर धाम द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यों, धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं तथा धाम की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार बुधवार दोपहर 1 बजे से मानसरोवर भवन स्थित बड़े दरबार हॉल में सत्यापन प्रक्रिया के साथ प्रतिभागियों का प्रवेश प्रारंभ होगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्रिएटर्स को बागेश्वर धाम की विभिन्न सेवाओं, धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं के अनुभवों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही बालाजी महाराज के दर्शन एवं सन्यासी बाबा की भभूत से जुड़े श्रद्धालुओं के अनुभवों पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सोशल मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रवेश के समय अपनी सोशल मीडिया आईडी दिखाना अनिवार्य रहेगा। बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाला यह विशेष संवाद कार्यक्रम डिजिटल माध्यमों के जरिए धाम के सेवा कार्यों औ

