हैदराबाद,। यहां के जिमखाना ग्राउंड में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के पहले ही दिन गुजरात के कप्तान उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 31 गेंदों में शतक ठोक दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सर्विसेज़ ने 182/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात के ओपनर उर्विल और आर्य देसाई ने शुरुआत से ही सर्विसेज़ के गेंदबाज़ों पर हमला बोल दिया। दोनों ने मिलकर 174 रन की ओपनिंग साझेदारी कर लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। उर्विल पटेल 37 गेंदों पर नाबाद 199 रन बनाकर लौटे, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए उर्विल पटेल अपनी स्ट्राइक रेट की वजह से सुर्खियों में रहे थे। तीन पारियों में- जिनमें से एक दो गेंदों पर शून्य—उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे।
दिलचस्प बात यह है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में छह पारियों में 29 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले और 28 गेंदों में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले उर्विल पटेल 2025 आईपीएल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। बाद में उन्हें वंश बेदी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया।
सीएसके स्टार और गुजरात कप्तान उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में जड़ा 31 गेंदों में तूफानी शतक
00:00/02:03

Anubhav Mishra
10 जुलाई 2026, 07:47 am IST
Anubhav Mishra10 जुलाई 2026, 07:47 am IST
Latest News

महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल

भोपाल के सूरजनगर में वारदात:रिटायर्ड IAS अफसर की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मालथौन में आदिवासी महिला को दिलाया जमीन पर कब्जा

व्हाइट हाउस के एआई सेफ्टी समझौते का सुंदर पिचाई ने किया समर्थन

जिनेवा में बलोच समूह ने लगाई फोटो प्रदर्शनी, पाकिस्तान पर बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन का लगाया आरोप

अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से पीयूष गोयल ने की मुलाकात, भारतीय छोटे एवं मध्यम उद्यमों के साथ साझेदारी के लिए किया आमंत्रित

एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का

भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026: भारतीय मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम ने बनाई फाइनल में जगह, थाईलैंड को दी शिकस्त

