सतना,अंबिका केशरी। सिटी कोतवाली इलाके के डालीबाबा मोहल्ले में एक घर में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब किचेन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक वसीम मंसूरी ने अपने सहयोगी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया। जानकारी के मुताबिक राजेश दाल मिल के पास स्थित सुरेश कुमार नामदेव के घर पर किचेन में खाना बन रहा था तभी अचानक सिलेंडर में आग भड़क उठी। आस पड़ोस के लोगों ने डॉयल 112 को सूचना दी। सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक वसीम मंसूरी ने मौके पर पहुंचकर बोरे गीले कर सिलेंडर पर लगी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तब तक विकराल रूप ले ली थी। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। इसके बाद सिलेंडर और चूल्हे को खुले मैदान में रखवा दिया गया।
खाना बनाते समय सिलेंडर में भड़की आग, पुलिस ने पहुंच कर काबू पाया
00:00/01:30

Saurabh Shukla
9 अक्टूबर 2026, 01:48 am IST
Saurabh Shukla9 अक्टूबर 2026, 01:48 am IST
Latest News

पीएम मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

एनएसडीएफ और साई ने इंडियन ऑयल के साथ की साझेदारी, भारत में बॉक्सिंग टैलेंट को निखारने पर होगा फोकस

आयुर्वेद के 'अमृत': लौंग से ज्वार तक, सेहत के लिए वरदान भगवती को प्रिय ये चीजें

सेबी ने बिना नए दस्तावेज जमा किए आईपीओ के इश्यू साइज में बदलाव की छूट मार्च 2027 तक बढ़ाई

नई तकनीक से डाई-दूषित अपशिष्ट जल के उपचार के लिए पर्यावरण का अनुकूलन

हार टालने में सफल अफगानिस्तान, ड्रॉ रहा बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच

पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला बनेंगे विद्यालय, प्रार्थना सभा में होगी ई-वेस्ट पर प्रश्नोत्तरी और गतिविधियां

प्रोफेसर लालू दास बने डब्ल्यूबीबीएसई के नए अध्यक्ष, माध्यमिक बोर्ड की नई एड-हॉक कमेटी का गठन

शी चिनफिंग ने स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया



