विद्युत विभाग के 407 ट्रक ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Peptech Time
6 फ़रवरी 2026, 07:30 am IST
Peptech Time6 फ़रवरी 2026, 07:30 am IST
Advertisement
बटियागढ़,राजेंद्र तिवारी। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के घनश्यामपुरा गांव में गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। विद्युत विभाग के 407 ट्रक ने कृषि उपज मंडी के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्युत विभाग का ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया। हादसे में दो छोटा हाथी वाहन, एक बोलेरो कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ तौर पर दिखाई दे रही है। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल विद्युत विभाग के वाहन से हादसा किस वजह से हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
