बीना (बृजपाल सिंह राजपूत)। नगर न्यायालय परिसर में आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में बकाया करों और ऋणों की बड़ी वसूली हुई। राष्ट्रीयकृत तथा निजी बैंकों के अलावा नगर पालिका परिषद और विद्युत मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बैंकों के कई लोन प्रकरणों में समझौते के तहत कर्जदारों ने राशि जमा की, वहीं नगरपालिका परिषद में जलकर और संपत्ति कर के बकायेदार बड़ी संख्या में पहुंचे और अपना बकाया जमा किया।
गौरतलब है कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाता है, साथ ही शासन के राजस्व की भी वसूली सुनिश्चित होती है। नगरपालिका परिषद के मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) राहुल कौरव स्वयं उपस्थित रहे और कर्मचारियों के साथ मिलकर लाखों रुपये के बकाया कर की वसूली की, जो पिछली वसूलियों से कहीं अधिक रही।













