छतरपुर, शिवम सोनी। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुपी चौकी क्षेत्र में देसी शराब के सेवन के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। खून की उल्टियां होने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, कुपी गांव निवासी नरेंद्र यादव (32) ने शनिवार को देसी शराब का सेवन किया था। शाम करीब चार बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले में गोलू यादव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निजी स्थानों पर कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। परिजनों ने कुपी चौकी प्रभारी जगदीश शिवहरे की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, शराब के सेवन और युवक की बिगड़ी तबीयत के बीच संबंध तथा अवैध बिक्री के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।