छतरपुर/लवकुशनगर, जावेद खान। नगर के रेस्टहाउस के समीप स्थित नाले में रविवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कामता सोनी उर्फ 'दिलजले' के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
रहस्य बनी हुई है मौत की वजह और परिस्थितियां
युवक की पहचान उजागर होने के बाद से ही इलाके में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं गर्म हैं। लोगों के मन में यह सवाल सबसे प्रमुख है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नाले तक कैसे पहुंचा।
पुलिस जांच और रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता आधिकारिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।













